संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर:अम्बिकापुर से शिवरीनारायण आ रही कार घुटाघाट डैम के पास पलटी, 4 घायल एक की हालत गंभीर- घुटाघाट डैम के पास अम्बिकापुर से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे 5 सदस्यों की फैमली कार क्रमांक CG 29 AC 3046 में सवार होकर बिलासपुर तरफ आ रहे थे।
तभी 8 बजे के आसपास खुटाघाट डैम मेलनाड़ी पहुँचे ही थे
की सामने बाइकसवार को बचाने के चक्कर मे कार रोड से नीचे उतर पलट गई जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गये वही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया।