आज जारी नही होगा सीबीएसई 12वीं टर्म वन का रिजल्ट

दिल्ली:सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट के संबंध में एक सर्कुलर जो दावा करता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा परिणाम 25 जनवरी को घोषित करेगा यह पूरी तरह फर्जी है। बोर्ड के प्रवक्ता रमा शर्मा ने आज कहा की 22 जनवरी के फर्जी सर्कुलर में दावा किया गया है ,कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की प्रक्रिया को बदल दिया है।और उम्मीदवारों को उनके केंद्रों के माध्यम से एक विशिष्ट उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसका उपयोग उन्हें “नए” वेब पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए करना होगा। उनके स्कोर की जाँच करें। यह सर्कुलर पूरी तरीके से गलत है इस बाबत सीबीएसई ने अपने ट्विटर पर भी इसको फर्जी साबित किया। देखें यह लेटर जिसमें लिखा हुआ है कि रिजल्ट आज जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *