CG BREAKING: नाबालिग युवती का बलात्कार कर फांसी पर लटकाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भाजपा का बताया जा रहा है कार्यकर्ता

सूरजपुर:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले एक छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया इसके बाद उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना साक्ष्य छुपाने के लिए युवती को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले गुरुवार को भटगांव थाना क्षेत्र के जरही कॉलोनी में 17 वर्षीय 12 वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। छात्रा के परिजन उसके पिता के इलाज के लिए बिलासपुर गए थे।

परिजनों के मुताबिक छात्रा स्कूल से घर लौटी थी। घर पर अकेली थी। शाम को जब उसके चाचा घर पहुंचे तो शव संदिग्ध हालत में लटका मिला। जहां बच्ची से रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृत छात्रा के हाथ पर संदिग्ध हालत में एक लड़के का नाम भी लिखा था।

जानकारी के मुताबिक मयंक पांडेय नाम का युवक लगातार छात्रा को परेशान करता था, जिससे वो अक्सर परेशान रहती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं उसी से तंग आकर तो छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वहीं छात्रा ने भी अपने हाथ पर लिखा कि मयंक पांडेय के चलते हुआ है, छोड़ना मत।

जिसके बाद पुलिस ने मंयक पांडेय को समेत 2 लोगों को हिरासत में लिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। शक की सुई और छानबीन के बाद पुलिस ने बाबा खान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जनकरी के अनुसार बाबा खान भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

इस मामले पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल बताया कि में आज ही एफआईआर हुई है, जिसके बाद बाबा खान नाम के व्यक्ति को हिरासत में गया है। साथ ही दोषियों को पकड़ने ने लिए हम कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *