सीजी ब्रेकिंग: चल रही थी अंग्रेजी क्लास, सिर पर टूटी आफत, छत का प्लास्टर गिरने से 10वीं की छात्रा घायल, अस्पताल में भर्ती

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल में एक कक्षा में पढ़ाई करते समय अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से 10वीं की छात्रा घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त घटना के दौरान अंग्रेजी की क्लास चल रही थी और कई छात्र वहां मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरदाकला में पढ़ाई करते समय अचानक छत का प्लास्टर विद्यार्थियों पर गिर गया। प्लास्टर गिरने से छात्रा साक्षी घायल हो गई, उसके सिर पर चोट आई है। घायल छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला ले जाकर इलाज कराया गया।

हादसे के संबंध में प्राचार्य डीआर कौमार्य ने बताया कि सूचना बीईओ को दे दी गई है। छात्रा का इलाज अस्पताल में कराया गया है, ज्यादा तकलीफ होने पर पुनः इलाज के लिए बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *