सीजी :जैन मुनियों पर विवादित टिप्पणी: आज में सड़कों पर उतरा सकल जैन समाज, राजभवन किया कूच

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को जैन मुनियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सकल जैन समाज और शहर के व्यापारिक संगठनों के व्यापारी शनिवार को इसी वजह से पैदल मार्च निकालेंगे। ये सभी जैन दादा बाड़ी में सभा के बाद राजभवन के लिए कूच करेंगे।

सकल जैन समाज के गजराज पगारिया ने पैदल मार्च निकालने की अनुमति रायपुर के जिला प्रशासन से मांगी थी। इन्हें अनुमति मिल गई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर सकल जैन समाज के लोग और कारोबारी रैली निकालेंगे।

समाज की मांग है कि जैन मुनियों के खिलाफ विवादित बयान देने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला

25 मई को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में छतीसगढ़िया क्रांति सेना का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों पर मंच से टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *