छत्तीसगढ़: ईंट भट्ठे में दम घुटने से पिता पुत्र समेत 5 श्रमिकों की मौत,मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया

    227
    0

    एक गंभीर रूप से घायल

    महासमुंद। महासमुंद जिला के गांव गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में 5 मज़दूरों की मौत हो गई है। ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए 6 मजदूरों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गम्भीर है। उपचार के लिए उन्हें बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

    बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में कुंज बिहारी पांड़े का ईंट का भट्ठा है। वह श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका पर दिए थे। जहां ग्राम गढ़फुलझर के 6 श्रमिक गंगा राम बिसी, दशरथ बिसी, सोना चंद भोई, वरुण बरिहा, जनक राम बरिहा और मनोहर बिसी काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठा में काम चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सभी मजदूर काम का थकान मिटाने शराब पीकर भट्ठा के ऊपर लेट गए थे। ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुएं से सभी का दम घूंट जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। घटना रात12 से 4 बजे के बीच की की है। सुबह 5 बजे एक ग्रामीण जब भट्ठा से धुआं उठते देखा और ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाया तब कोई जवाब नहीं मिलने से अनिष्ट की सूचना बसना पुलिस को दी गई। बसना टीआई कुमारी चंद्राकर घटना स्थल पर पहुंची और सभी को अस्पताल रवाना किया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में रखा गया है। गांव में मातम छा गया है।

    मुख्यमंत्री ने ईट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले  5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    एक परिवार से दो जानें गईं, एक घायल

    घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है। इसमें पिता गंगाराम बिसी 55 वर्ष के साथ उसका बेटा दशरथ बिसी शामिल है, जबकि दूसरा बेटा मनोहर बिसी गंभीर रूप से घायल है। इसी तरह मृतकों में सोनाचंद्र भोई 40 वर्ष, वरूण बरिहा 24 वर्ष और जनक राम बरिहा 35 वर्ष शामिल है। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया है। यहां पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here