छत्तीसगढ़ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

उत्तरप्रदेश:आज छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सोनभद्र जिले के घोरावल में श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्रीमती बिंदेश्वरी सिंह राठौर घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है।


घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर क्षेत्र के राजघराने से संबंध रखती हैं, उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पति राजपुर महालय और बड़हर अघोरी राज की मृत्यु विवाह के 6 माह के बाद ही हो गई थी।


छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोनभद्र जिले का प्रभार दिया गया है। वे पूरे जिले में प्रत्याशियों के साथ जोर-शोर से अपने अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत आज घोरावल में एक सभा में लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित किया इस कार्यक्रम और रोड शो में कांग्रेस के प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओ सहित हजारों के संख्या में आमजनो की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *