छत्तीसगढ़ के मंत्री ,विधायक आ रहे हैं कोरोना की चपेट में

रायपुर:तीसरी लहर की जद में बड़े-बड़े नेता-मंत्री भी आने लगे हैं।बीजेपी के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री रूद्र गुरु भी कोरोना पॉजिटिव बताये जा रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक विधायक प्रमोद शर्मा को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

श्रीचंद सुंदरानी की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। एक दिन पहले ही उन्होंने RT PCR टेस्ट कराया और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मंत्री रूद्र गुरु ने आज अपने ट्विटर के माध्यम से पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मंत्री रुद्र गुरु ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखते हुए मैंने अपनी कोविड टेस्ट करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा हूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *