छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 1 नवंबर को

रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति के आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार, 4 अक्टूबर को रतनपुर स्थित आदि जगत जननी शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कोर कमेटी सदस्य, संभागीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सरगुजा संभाग से समाजजनों की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का शुभारंभ श्री गणेश भगवान, मां महामाया देवी एवं भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ महिला शक्ति द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उपस्थित समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक में सरगुजा संभाग की ओर से संगठन के प्रति विशेष उत्साह एवं सहयोग देखने को मिला। सरगुजा संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित एवं उनकी टीम ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लेते हुए समिति को 51 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।

इसके अलावा कोर कमेटी सदस्य सत्य शर्मा ने 11 हजार रुपये नगद जमा किए। पेंड्रा के राजकुमार तिवारी ने 13,100 रुपये सहयोग की घोषणा की। वहीं रायपुर की सीमा तिवारी एवं अनिल तिवारी ने 11 हजार रुपये सहयोग की घोषणा करते हुए 2,100 रुपये नगद जमा किए।

बैठक में महासम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिन कोर कमेटी सदस्यों ने अब तक 11 हजार रुपये सहयोग राशि जमा नहीं की है, उनसे आयोजन से पूर्व राशि जमा करने का आग्रह किया गया। अन्य सदस्यों से 2,100 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की गई।

समय कम होने को देखते हुए समाज में प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान तेज करने, घर-घर जाकर समाजजनों को आमंत्रित करने तथा महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

मंच संचालन आकाश मिश्रा, धमधा ने किया। सरगुजा संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित ने महिला शक्ति, शिक्षा एवं समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने पर जोर दिया। सत्य शर्मा ने मैहर समिति की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में संरक्षक सत्य शर्मा, अनिल तिवारी, संयोजक महेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित, कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी, आकाश मिश्रा, रमेश तिवारी, सुधाकर मिश्रा, राजकुमार तिवारी, सुशील तिवारी, कमत तिवारी, राजा मिश्रा, नवीन शर्मा, सोनू मिश्रा, अनिल तिवारी सहित रमा शर्मा, शीतल तिवारी, सीमा तिवारी, लछमी तिवारी एवं महिमा शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सरगुजा संभाग से नर्मदा तिवारी, कपिल देव पांडे, खगेश मिश्रा, विष्णुदत्त मिश्रा, प्रकाश पांडे, प्रकाश मिश्रा, रिंकू तिवारी, शत्रुहान तिवारी, रमेश तिवारी, संगम तिवारी, जुगेश्वर तिवारी, काशी मिश्रा, जमुना मिश्रा एवं रामदेव तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समिति का महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह आगामी 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *