जन्मदिन विशेष….ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर चर्चा में हैं
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं में शुमार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव यानि टीएस सिंहदेव का आज जन्मदिन है। वो छत्तीसगढ़ राजघराने के 118वें राजा हैं।
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं में शुमार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव यानि टीएस सिंहदेव का आज जन्मदिन है। वो छत्तीसगढ़ राजघराने के 118वें राजा हैं। सरगुजा के शाही परिवार से आए टीएस सिंहदेव के पिता का नाम मदनेश्वर सरन सिंह देव है और मां का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव है। उनका जन्म 1952 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। टीएस सिंहदेव के पिता का नाम मदनेश्वर सरन सिंह देव है जो कि एक राजा हुआ करते थे। वहीं इनकी मां का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव है।
राजनीतिक करियर
टीएस सिंहदेव कांग्रेस और खास तौर पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में दमदार नेताओं में से है। उनका 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में अहम योगदान रहा था। उस समय कयास लग रही थी कि उन्हें ही छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी। हालांकि वो बात गलत निकली और भूपेश बघेल को सीएम बनाया गया। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ में विधानसभा के विपक्षी नेता भी रहे चुके हैं। इसके अलावा इस समय वो सरकार में रहते हुए अपनी पार्टी को मजबूत करने का काम बखूबी निभा रहे हैं।
‘बाबा’ कहकर बुलाती है जनता
टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर सीट से साल 2008 से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2018 में भी छत्तीसगढ़ की इसी सीट से उन्होंने दोबारा जीत का परचम लहराया और पार्टी को अपनी ताकत दिखा दी। उस समय उन्होंने बीजेपी के अनुराग सिंह देव के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएस सिंहदेव का रुतबा पूरे छत्तीसगढ़ में आज भी है। वो प्रदेश में इतने लोकप्रिय हैं कि आमजन उन्हें राजाजी या राजा साहब नहीं बल्कि प्यार से टीएस बाबा कहकर बुलाते हैं।
5 राज्यों में सबसे अमीर विधायक
टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर विधायक तो हैं ही, वो 2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम में चुने के गए सभी विधायकों में भी सबसे ज्यादा अमीर विधायक बताए गए थे। अंबिकापुर विधानसभा सीट से लड़ रहे सिंहदेव ने चुनाव के दौरान शपथपत्र में अपनी संप्पत्ती 514 करोड़ बताई थी। राज्य के कई मकान, सरकारी इमारतें, यात्रियों के लिए बनाए गए सराय, हॉस्पिटल, स्कूल और खेतों पर इनके परिवार का मालिकाना हक है।
सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
उनके जन्मदिन के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा “मेरे अग्रज और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
‘गिफ्ट में सीएम की कुर्सी दे दीजिए’भूपेश बघेल ने दी सिंहदेव को बधाई तो बोले ट्विटर यूजर्स
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव लाख कहें कि उनके बीच सीएम पद को लेकर कोई खींचतान नहीं। लेकिन आम जनमानस के मन में यह मुद्दा कहीं न कहीं घर कर चुका है। इसकी बानगी देखने को मिली रविवार को जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टि्वटर हैंडल से टीएस सिंहदेव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके जवाब में तमाम लोगों ने खूब कमेंट्स किए।
आइए जानते हैं अपने कमेंट्स में लोगों ने आखिर कहा क्या…
सूखी बधाई से काम नहीं चलेगा
भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव को टि्वटर पर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, ‘मेरे अग्रज और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन की जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ इसके बाद उन्होंने ट्वीट में टीएस सिंहदेव को टैग भी किया है। इस पर कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है कि सूखी-सूखी बधाई से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री बनने की शुभकामना भी दीजिए। एक अन्य ने लिखा है कि अब ढाई साल के लिए उन्हें सीएम बनने दीजिए।
ऐसे-ऐसे आए कमेंट्स
राकेश कौरव नाम के एक यूजर ने स्थानीय भाषा में लिखा है, जिसका मतलब कुछ इस तरह से है। काकाजी, सिंहेदव जी को कुछ तोहफा भी देना पड़ेगा। इस तरह खाली सूखी बधाई नहीं देनी है। आप ढाई साल मुख्यमंत्री रह चुके अब बाबा को भी ढाई साल मुख्यमंत्री बनने दीजिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल काका तो सिंहदेव बाबा के नाम से मशहूर हैं। अंकुश तिवारी नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, ‘आप मुख्यमंत्री बनें, यह भी लिखिए…’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गिफ्ट में सीएम की कुर्सी दे दीजिए। ओमी राजपूत नाम के एक शख्स ने लिखा कि उनके जन्मदिन पर आप उनके हिस्से की कुर्सी दे दीजिए।
