व्यापमं की मंडी इंस्पेक्टर परीक्षा में 127632 उम्मीदवार शामिल हुए, प्रदेश के 516 केंद्रों पर ली गई परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को मंडी इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर के लिए रायपुर समेत प्रदेश के 516 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 171477 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 127632 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक परीक्षा कराई गई। बिलासपुर में सबसे अधिक 23469 और रायपुर में 17977 उम्मीदवार शामिल हुए। दुर्ग तीसरे स्थान पर रहा, जहां 13277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि, सुकमा में 300 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी।

व्यापमं अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने कोरोना के नए रूप के खतरे के बीच कोविड दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करने के लिए संभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जिला और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *