भवानी सॉव रामलाल सॉव धर्मदा ट्रस्ट,मुंगेली: CM भूपेश ने दानवीर भामाशाह सम्मान से किया सम्मानित

उपलब्धि,गौरव,सम्मान में रहा मुंगेली जिले के लिए स्वर्णिम अवसर

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने ग्रहण किया पुरुस्कार

मुंगेली। मुंगेली नगर के दानदाता श्री भवानी साव रामलाल साव के दान से ही मुंगेली को आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका रही है। कृषि, शिक्षा सामाजिक सरोकार में सक्रिय रहने वाले ट्रस्ट जिसके द्वारा जनहित से जुड़े कार्य लगातार करते आ रही है। ट्रस्ट के द्वारा दान की हुई भूमि पर स्कूल कालेज संचालित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दानवीर भामाशाह संम्मान से भवानी साव रामलाल साव ट्रस्टी को सम्मानित किया जो मुंगेली के लिए गौरव की बात है।

बता दें यह संस्था श्री भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट मुंगेली पंजीयन क़ – 2 ब/113/65(4) 63-64 संस्थापक स्वर्गीय रामलाल साव पिता भवानी साव मुंगेली स्थापना वर्ष -1961 में की गई। इस ट्रस्ट की स्थापना स्वर्गीय श्री रामलाल साव द्वारा सन 1961 में अपनी पूरी सम्पत्ति जिसमें उनका मुंगेली में स्थित खुद का निजी निवास (भवानी भवन, जिसमें वर्तमान में इस ट्रस्ट का कार्यालय है), एवं अनेकों गावों में स्थित 700 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि और लाखो रू दान में देकर किया गया। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, नारी उत्थान, एवं गौ सेवा के क्षेत्र में योगदान करना रहा है l

रामलाल साव /ट्रस्ट द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो का विवरण

सन 1945 मे अपने निवास के भवन में मिडल स्कूल की शुरूवात। सन 1948 मे रू 40000/एवं जमीन दान देकर, मुंगेली मे तहसील की पहली और बिलासपुर जिले की दूसरी हाई स्कूल की शुरूवात, जिसे वर्तमान में बी आर साव शासकीय स्कूल के नाम से जाना जाता है। सन 1956 में बी आर साव स्कूल में कृषि संकाय शुरू करने एवं छात्रों को कृषि प्रशिक्षण हेतु, मुंगेली नगर में 6 एकड़ भूमि दान। सन 1958 मे मुंगेली में गौशाला की शुरुआत। सन 1960 मे श्रीमती रंभाबाई महिला चिकित्सालय का निर्माण सन 1962 मे बी आर साव पुस्तकालय की शुरूवात। सन 1962 मे भारत चीन युद्ध के दौरान प्रधान मंत्री कोष में आग्नेय सस्त्र एवं हज़ारों रू का योगदान। सन 1978 मे मुंगेली में श्रीमती रंभाबाई शासकीय कन्या हाईस्कूल की शुरुवात। 1984 में मुंगेली में बी आर साव धर्मशाला का निर्माण l 1985 में में तहसील न्यायालय मुंगेली मे ग्रंथालय हेतु एक आर्थिक सहयोग। मुंगेली तहसील में विभिन्न सामाजिक भवनों जैसे धर्म शाला, विवाह भवन,, मंदिरों के जिररणोधार एंव रखरखाव, स्वागत द्वार, मुक्तिधाम के पुनर्निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग। समय समय पर भोपाल गैस कांड, लातूर भूकंप, करगिल युद्ध, उड़ीसा में बाढ़ के दौरान,मुख्यमंत्री /प्रधान मंत्री कोष में आर्थिक सहयोग l विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों मे आर्थिक सहयोग, एवं सन 2000 एवं 2001 में डॉ विनय गुप्ता के मार्गदर्शन में, विकलांग शिविर का आयोजन कर सैकड़ों पोलियो मरीजों का सफल शल्य क्रिया lसन 2008 मे ग्राम चालान में 30 एकड़ जमीन एवं 60 लाख रू दान देकर,डॉ विनय गुप्ता के संयोजन से, भवानी साव रामलाल साव स्मृति कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं प्रौद्योगिक संस्थान की स्थापना। सन 2020 मे करोना माहवारी के दौरान जिलाधीश कोष मे 5 लाख रुपये और मुख्य मंत्री कोष में 5 लाख रुपये का सहयोग l सन 2021 मे करोना महामारी के दौरान 5 लाख रुपये का चिकित्सीय उपकरण एवं आक्सीजन सिलिंडर, जिला चिकित्सालय, मुंगेली को दान कर उल्लेखनीय कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *