कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा टाइम टेबल जारी करके ऑफलाइन परीक्षाएं कराने का आदेश दिया गया ।

परंतु आज मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों को दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी लगभग तय हो गयी है ।जैसे कि पिछले दिन ही सीएम भूपेश बघेल से एनएसयूआई के अध्यक्ष और उनकी टीम ने मुलाक़ात की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आश्वासन दिया था ।

वही आज साजा में पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ऑनलाईन परीक्षा को लेकर जल्द ही आदेश जारी होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *