मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान “सुशासन तिहार” के अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे की आज शुरुआत की। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से विभिन्न जिलों के दौरे के लिए रवाना हुए।

सुशासन तिहार अभियान के तहत मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से सीधे संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुनेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आयोजित यह विशेष अभियान 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह एवं विशेष सचिव  रजत बंसल भी साथ रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *