मुंगेली। जिला कमांडेट नगर के सेना का 20 जनवरी को होने वाला वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम कोरोना संक्रमण का बड़ा साबित हो सकता है। वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में जिले भर के अलग अलग थानों व सरकारी संस्थानों में तैनात नगर सैनिकों को मुंगेली पहुंच कर आमद देने की हिदायत दी गई है।
बता दें कि मुंगेली जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी सरकारी कार्यक्रमों में कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। यहां तक कोर्ट से लेकर मंत्रालय तक में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश में रोक लगा दी गई है। जिले में धारा 144 लागू कर कोरोना नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।
बावजूद इसके नगर सेना के जिला कमांडेंट द्वारा वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में जिले भर के नगर सैनिकों को एक जगह बुलाना खतरे की घंटी साबित हो सकता है। आपको बता दें जिन नगर सैनिकों को मुंगेली में आमद देने के आदेश दिए गए हैं उनमें कई आवासीय स्कूलों और कोर्ट व थानों में तैनात है। हाल ही में लोरमी नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट होने से कई छात्र पॉजिटिव हो गए हैं। ये नगर सैनिक वहीं तैनात है जहां कोरोना दस्तक दे चुका है। हैरानी वाली बात ये है कि वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में आमद देने वाले नगर सैनिकों के वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव के प्रमाण पत्र भी नहीं मांगे गए हैं। जिला कमांडेंड ऐसी लापरवाही कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह बन सकती है।
देखें आदेश

