महाविद्यालय में नियुक्ति के दावे निराधार, जल्द जारी होगी प्रतिनिधियों की सूची : तोखन साहू

बिलासपुर। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने महाविद्यालय में अपनी ओर से किसी भी व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने की बात को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उन्होंने किसी भी व्यक्ति को किसी महाविद्यालय अथवा शिक्षण संस्थान में प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त नहीं किया है।

तोखन साहू ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रतिनिधित्व के लिए नियुक्तियां एक साथ की जाएंगी। इसके लिए जल्द ही अधिकृत सूची जारी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनधिकृत या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। प्रतिनिधियों की नियुक्ति संबंधी कोई भी आधिकारिक जानकारी सूची जारी होने के बाद ही मान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *