सिरगिट्टी थाना प्रभारी एवम पुलिस संयुक्त टीम की व्यापक कार्रवाई..24 जुआरी गिरफ्तार.दो दर्जन बाइक,कार समेत 25 लाख की सम्पत्ति जब्त

    64
    0

    बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में कई चेहरे रसूखदार परिवार से भी जुड़े है। या फिर स्वयं रसूखदार भी है। यद्यपि ने सभी जुआरियों ने बचने का जमकर प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। पुलिस ने इस दौरान करीब तीन लाख रूपए नगद समेत 52 पत्ती और दर्जनों गाड़ियों को भी बरामद किया है।सभी जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध दर्ज किया है।

    सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस कप्तान के निर्देश पर जुआरियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गयी है। लगातार निगरानी और मुखबीर की सुचना को पुलिस कप्तान के सामने पेश किया गया।  खबर को पुख्ता करने 10 जनरवरी को ही थाना से 02 आरक्षकों को सादी वर्दी में मौके पर भेजा गया।
    
    सूचना तंत्र ने बताया कि मौके पर करीब 25-30 यक्ति बावन पत्ती पर जमकर दांव लगा रहे हैं। खबर पुख्ता होने के बाद पुलिस कप्तान पारूल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप शहर, नगर पुलिस अधीक्षक रनेहिल साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम देने जरूरी बल अन्य थानों से मंगाया गया।
    
    संयुक्त पुलिस टीम को नगरौडी और हरदी सीमा पर जुआ खेल रहे जगह पर अलग-अलग टीम को रवाना किया गया। चारो ओर से घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गयी। मौके पर कुल 24 जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हिरासत में लिया गया। जुआरियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2 लाख 55 हजार 710 रूपये, 26 दुपहिया वाहन और 1 नग  सियाज कार को बरामद किया गया।
    
    कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बावन पत्ती समेत कुल 13 लाख की सम्पत्ति को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया कि पल्ला उर्फ विरेन्द्र आटले और सोनू खटिक बाहर से जुआरियों को बुलाकर फड़ लगाते हैं। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अलग से कार्रवाई की है।

    विशेष और शानदार काम

    जुआरियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा, मनोज राजपूत, अनिल साहू, देवमून सिंह पुहूप. अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी, अफाक खान, बोधुराम कुम्हार, अशोक कोरम, संजय यादव, रमेश साहू, देवेन्द्र भोषले, प्रशांत महिलांगे, विरेन्द्र साहू, दीपक उपाध्याय, संजीव जांगडे, जय साहू, सत्य पाटले, अतुल एवं विवेक की अहम् और सराहनीय भूमिका रही।

    पकड़े गए जुआरिय़ों की सूची

    1. गोविन्द पिता रामकुमार रजक उम्र 25 वर्ष पता हेमूनगर थाना तोरवा बिलासपुर
    2. लोकेश जगत पिता जवाहर लाल उम्र 38 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी
    3. संजय धुव पिता स्व. रामू धुव उम्र 39 वर्ष पता विकास नगर चकरभाठा
    4. मोनू प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 32 वर्ष पता वार्ड क. 11 बिल्हा थाना बिल्हा
    5. रामकुमार केवट पिता राजाराम केवट उम्र 42 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी
    6. असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा
    7. प्रदीप पिता हीरामन सोनवानी उम्र 21 वर्ष पता कोरमी थाना सिरगिट्टी
    8. प्रमोद कुर्मी पिता राजू कुर्मी उम्र 23 वर्ष पता सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
    9. आशीष बेला पिता किशोर बेला उम्र 31 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा
    10. निरज तिवारी पिता राजाराम तिवारी उम्र 44 वर्ष पता सकरी थाना सकरी
    11. अजय कुमार पिता राजकुमार कौशिक उम्र 35 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी
    12. नितेज पिता सुरेश महतो उम्र 24 वर्ष पता शंकरनगर तोरवा थाना तोरवा
    13. संजू केशी पिता शिवलाल केशी उम्र 39 वर्ष पता टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली
    14. रितेश बंजारा पिता स्व. फन्ते सिंह उग्र 32 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा
    15. देवप्रसाद राठौर पिता स्व. काशीराम राठौर उम्र 53 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी
    16. सोनू अहिरवार पिता विजय अहिरवार उम्र 20 वर्ष पता लिगियाडीह थाना सरकण्डा
    17. पल्ला आटले पिता राजकुमार आटले उम्र 32 वर्ष पता दयालबंद थाना कोतवाली
    18. संदीप सोनवानी पिता संतोष उम्र 29 वर्ष पता छोटी कोनी थाना कोनी
    19. शिव पाटले पिता महेश पाटले उम्र 32 वर्ष पता किरारी गोठी थाना बिल्हा
    20. नरेन्द्र पिता लैनू मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष पता पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा
    21. विनोद साहू पिता गोपाल साहू उम्र 32 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी
    22. सोनू खटीक पिता स्व. रंजन खटिक उम्र 42 वर्ष पता टिकरापारा थाना कोतवाली
    23. रिखीराम पिता धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष पता भरारी थाना रतनपुर
    24. गणेश वस्त्रकार पिता संतोष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here