आदर्श ‘प्रिंसू’ दुबे मुंगेली कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नियुक्त

पूर्व में बखूबी संभाल चुके है शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी की जवाबदेही
• शहर कांग्रेस की नई नियुक्ति से रहे असन्तुष्ट
• प्रदेश नेतृत्व ने शहर कांग्रेस की भूल को नजरअंदाज कर दी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर/मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के चैयरमेन जयवर्धन बिस्सा ने जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श प्रिंसू दुबे को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से मुंगेली जिले में युवा वर्ग में सक्रियता देखने को मिलेगी।

मालूम हो मुंगेली दुबे परिवार जिनके परिवार से 3 वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे स्व.शीतल दुबे , स्व.रमेश दुबे व स्व.ओमप्रकाश दुबे कोरोना के दूसरी लहर की चपेट में आ नही रहे। निश्चित रूप से दुबे परिवार का वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण, सेवा भाव रहा। अब स्व. ओमप्रकाश दुबे के पुत्र शहर कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रमुख आदर्श प्रिंसू दुबे को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *