रायपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी का उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। लीवर की समस्या से ग्रसित कांग्रेस नेता को गंभीर हलात में एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे 1997 में रायपुर ग्रामीण से समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे।