आज DGP से मिलने जाएंगे कांग्रेसी: भूपेश बघेल के काफिले पर हमला और लाठीचार्ज की करेंगे शिकायत, सभी जिले में सीएम-गृहमंत्री का पुतला जलाएंगे

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला और भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलेंगे। इन घटनाओं की जांच की मांग करेंगे। भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और 150 से ज्यादा कांग्रेसियों पर एफआईआर के विरोध में भी कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *