कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर मुंगेली में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अतनु प्रसाद न्यायाधीश रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि पौराणिक एवं जेठमल कोटडिया, धनेश सोलंकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर सुश्री अतनु प्रसाद न्यायाधीश द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने छात्राओं को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी कराया गया।रवि पौराणिक एवं जेठमल कोटडिया ने भी अपने उद्बोधन में छात्राओं को संविधान का सम्मान करने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

सोलंकी जी द्वारा भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया l कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सह सचिव दिलीप सोनी, सदस्य महावीर सिंह, स्वप्निल वर्मा, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक तथा संरक्षक सदस्य जेठमल कोटडिया जी विद्यालय परिवार को संविधान दिवस पर शुभकामना प्रेषित किया l कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी जी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में 135 विद्यार्थी शामिल हुए l विद्यालय परिवार में प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, रूपेशपाल, गीता देवांगन,मातेश्वरी देवांगन, जान्हवी ठाकुर, प्रीति यादव, ज्योति यादव,श्रेया यादव, सुहानी पात्रे, शशिबाला सोनल, सुमन द्विवेदी शिक्षकगण उपस्थित रहे l