पुलिस थाना ठेलकाडीह अंतर्गत थाना क्षेत्र में सतत् जारी जागरूकता अभियान निजात

खैरागढ़:पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा सर के मार्ग दर्शन पर लगातार निजात अभियान और जनदर्शन कार्यक्रम/सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन प्रभावी रूप से पुलिस थाना ठेलकाडीह द्वारा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 26/02/22 को प्रातः थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीश पुरिया और थाना स्टॉफ की टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह एंव स्कूल के प्रचार्य एवं शिक्षको व युवाओं और बच्चों की उपस्थिति में सभी को संबोधन करते हुए निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नशा मुक्ति अभियान के बारे में अवगत करते हुए इसके फायदे और समाज में इसका सकारात्मक योगदान के रूप में इसकी जानकारी दी गई।

और अभिव्यक्ति एप्स साथ ही साइबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, पास्को एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, डायल-112 का उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *