पार्षद रवि साहू की हुड़दंगई,जुर्म दर्ज
भूमाफिया, अवैध प्लाटिंग के संबंध में लगातार विधानसभा में मुद्दा आने के बाद भी थम नहीं रहा सिलसिला

बिलासपुर:भूमाफियाओं के कथित पार्टनर अब राजस्व विभाग के सरकारी सेवक बन चुके है ऊपर के लोगो के दम पर इतना गुरुर खाए बैठे है मानों कानून उनके जेब मे हो। बहरहाल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध प्लाटिंग के चलते एक युवक के साथ दिनदहाड़े मारपीट की गई है।

धर्मेंद्र के मुताबिक अमीर सोनवानी के साथ वह प्लाट दिखाने कडार खार गया था कि पहले से वहाँ रवि साहू,पंकज रामटेके और मुकेश मौजूद थे जिसके बाद रवि साहू ने बोला यह मेरा इलाका है यहा मेरे अलावा कोई दूसरा काम नही कर सकता और गाली देते हुए पत्थर उठाकर धर्मेंद्र वर्मा पर हमला कर दिया जिसके बाद घायल युवक ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है।

वही पार्षद पक्ष ने भी साथियों के साथ मारपीट की शिकायत की है फिलहाल मामले में सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज करके जाँच कर रही है।

बिलासपुर शहर के बेशकीमती जमीन के मालिक बनने के लिए भूमाफिया राजस्व विभाग के सरकारी सेवकों को पैसो का लालच देकर अपराध कारित कर रहे है और उन अपराधों में स्वयं राजस्व अमला के सिपाही शामिल हो रहे है यहा तक कि सरकारी जमीन पर बैंक लोन भी देने लगा है बैंक भी आमजनता को लूटने में कोई कसर नही छोड़ रहा जो कि सरकारी जमीन पर बैंक लोन आबंटित कर रहा है।

शहर के बेशकीमती सरकारी जमीनों को कई रसूखदारों ने अपने नाम पर दर्ज कर रखा है जो न्यायालय में आज भी लंबित है राजस्व न्यायालय के फैसले के बाद शहर के रसूखदार जेल की रोटी तोड़ने मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *