मुंगेली/ भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के “अटल परिसर” जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की सोशल मीडिया एवं आईटी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं स्थानीय विधानसभा स्तर की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन का एक सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं को सकारात्मक, तथ्यात्मक एवं समयबद्ध तरीके से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नियमित, अनुशासित एवं रचनात्मक रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया।
इस बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला सोशल मीडिया संयोजक अशोक निर्मलकर ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, राजेश्वर सिंह ठंडन, रूपेंद्र भारती, वीरेंद्र साहू, सचिनदेव कश्यप, सुभाष साहू, ज्ञान सिंह राजपूत, रघुवीर साहू, देव प्रसाद यादव, राजाराम साहू, रामचंद्र साहू, महेंद्र गबेल सहित सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा जारी किया गया.