Home छत्तीसगढ़ बिल्हा की प्रबल कांग्रेस की दावेदार रही जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू...

बिल्हा की प्रबल कांग्रेस की दावेदार रही जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने थामा भाजपा का दामन

388
0

बिलासपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव शुरू हो गए है ऐसे में टिकट ना मिलने से नाराज दोनो राजनैतिक पार्टी के नेता नाराज हो कर बागी बन रहे है। ऐसे में दोनो पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे है।

ऐसी ही दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मुंगेली जिले की कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अंबालिका साहू कांग्रेस पार्टी से बिल्हा विधानसभा की टिकट की दावेदारी कर थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला और बिल्हा से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक को उम्मीदवार बनाया गया है इस बात से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से सोमवार को इस्तीफा दे दिया और आज दिल्ली में छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी ओम माथुर से मुलाकात की माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब भाजपा में टिकट की आस लगाई बैठी है। अंबालिका साहू वर्तमान में श्रम कल्याण मंडल छग शासन की सदस्य और मुंगेली जिले से जिला पंचायत की सभापति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here