रायपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में शनिवार को कोरोना वायरस (corona virus) के 27 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य है। प्रदेश में आज 26 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है वहीं प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.26 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में अब तक 9 लाख 92 हजार 316 मरीज कोरोना वायरस (corona virus) को मात दे चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 259 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 584 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 10 हजार 264 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
19 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं
आज प्रदेश में राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। कोण्डागांव व दंतेवाड़ा से 01-01, रायपुर व बिलासपुर से 02-02, जांजगीर-चांपा से 03, दुर्ग व रायगढ़ से 04-04, कोरबा व जशपुर से 05-05 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।