बिलासपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार आई पी एल क्रिकेट सट्टा एवं अन्य प्रकार के सट्टा के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने 2 दिनों के भीतर अभियान चलाकर 16 कार्यवाही किया है। 16 प्रकरणों में 19 आरोपियों से लगभग ₹170000 की जब्ती की गई है।
1.थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी अजय खटीक से 20 हजार नगद एक मोबाइल एलईडी टीवी एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।
2.थाना सरकंडा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए दो आरोपी रवि प्रधान एवं मोनू यादव से ₹4650 नगद जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
3.थाना तोरवा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए आरोपी इंद्र कुमार जय सिंघानिया उम्र 28 साल को ₹106000 नगद लाखों रुपए की सट्टा पट्टी एक टीवी दो मोबाइल एक सेट टॉप बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया गया एवं जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
4.थाना कोतवाली क्षेत्र में सुशील ठाकुर से आईपीएल सट्टा खिलाते हुए ₹4300 नगद एवं टीवी जप्त कर कार्यवाही की गई
5.थाना चकरभाठा क्षेत्र में आईपीएल सट्टा खिलाते हुए आरोपी सुशील भक्तानी से ₹9300 नगद मोबाइल एवं टीवी जप्त कर कारवाही किया गया
6.इसी प्रकार राकेश वाधवानी से ₹8900 मोबाइल एवं सट्टा पट्टी जप्त कर कारवाही किया गया
7.थाना तखतपुर क्षेत्र में आरोपी रंजीत कश्यप एवं मनीष मिरी को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया जिनसे ₹8200 नगद दो मोबाइल जप्त कर कार्रवाई की गई
8.थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत विजय कुमार पिता ईश्वरदास 28 साल साकिन बिरकोना को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए ₹600 नगद एवं सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
9. राकेश वर्मा पिता लतेल वर्मा 28 साल मोपका से
430/- सट्टा पत्ति के साथ जप्त
10 .देवसागर पिता धनीराम 20 साल दयालबंद से
550/- सट्टा पट्टी के साथ जप्त
11.उमेश वर्मा 36 साल मोपका से
530/-सट्टा पट्टी के साथ जप्त
12..सट्टा खाईवाल *देवेंद्र* *सोनी* पिता महानन्द 39 साल अशोक नगर से
2150/- सट्टा पट्टी जप्त
13..राजेंद्र सोनी पिता किसीनाथ 29 साल अशोकनगर से
950/- सट्टा पट्टी के साथ जप्त
14.. तार बाहर थाना क्षेत्र में आरोपी रोहण जाधव से ₹1090 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त
15.. तार बाहर क्षेत्र में आरोपी स्वयंवर यादव से ₹970 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है
16. थाना चकरभाठा क्षेत्र में आरोपी सूरज परिहार से ₹510 नगद एवं सट्टा पट्टी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस प्रकार बिलासपुर पुलिस के द्वारा सट्टेबाजों के विरुद्ध अभियान में आईपीएल क्रिकेट सट्टा एवं अन्य प्रकार के सट्टा के 16 प्रकरणों में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और लगभग ₹170000 नगद जप्त किया गया साथ ही लाखों की सट्टा पट्टी बरामद की गई ।
बिलासपुर पुलिस का सट्टेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।