भूपेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस कर रही- डॉ. रमन सिंह

मुंगेली। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने मुंगेली प्रवास में प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज एक नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा दिए छत्तीसगढ़ राज्य को स्थापना दिवस पर उनके नाम को भी याद न रखना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूरा प्रदेश शराब के नशे में डुबोने का काम कर रही भूपेश बघेल सरकार के एसपी, कलेक्टर कमीशन में जिले में आ रहे है इनको जनता के हित से कोई मतलब नहीं रहा। राज्य सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र के किसी बात को अमल नही किया। पूरा पैसा नरवा, गरवा, घुरवा,बारी, के नाम पर बहा रही है जिसका कोई भी औचित्य नहीं समझ आ रहा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक की मां स्व. श्रीमती गीता पाठक के मातृशोक में शामिल होने उनके शोक संतप्त परिवार से मिलने आए डा. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की।इसके पहले उन्होंने दिवंगत स्व.माता जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।पाठक पारा में उनके साथ बिलासपुर सांसद अरुण सॉव,विधायक पुन्नूलाल मोहले,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्व विधायक द्वय भूपेंद्र सिंह,तोखन साहू आदि नेता मौजूद थे। इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती गीता पाठक के पुत्र जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष पाठक एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ रमन ने कहा कि भाजपा पहले भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ी थी । भाजपा ने सीएम के नाम पर कभी भी वोट नही मांगे ।पार्टी में सीएम का चयन विधायक दल की बैठक में आधे घंटे के भीतर कर लिया जाता है। वे स्वयं तीन बार मुख्यमंत्री रहे मगर चुनाव के समय सीएम का चेहरा कभी नहीं रहे।
डा. रमन सिंह ने कहा इस बार भी विकास के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है। बस्तर के किसान को मारा जा रहा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश के करोड़ों रुपए उत्तर प्रदेश में बांटकर प्रियंका गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है । सत्तासीन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के सामने गालीगलौज, गुंडागर्दी सरेआम दिख रही है, कांग्रेस के नेता कभी अधिकारियों की पिटाई कर देते हैं। रेत माफिया भी अधिकारियों को पीट रहे है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच ढाई ढाई साल का पेंच अभी भी फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की चिंता में ही मगन है। इसलिए उन्हें प्रदेश की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ 3 सालों में ही बदहाल हो चुका है। कांग्रेस का अंतर्कलह सार्वजनिक हो रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग तीन साल में ही अपने को ठगा महसूस कर रहे है ।इस् सरकार ने बड़ी बड़ी बाते कही थी ,बड़े बड़े बड़े वादे किए थे मगर सब अधूरे है। इस सरकार में नया राजनैतिक कल्चर का जन्म हुआ है । माफियाओं का आतंक है पोस्टिंग के लिए बोलियां लग रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के किसी भी थर्मल प्लांट में कोयले की कोई कमी नहीं है। वहीं उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार को दोषी ठहराया। इस बीच उन्होंने संगठन में हाल-फिलहाल किसी बड़े बदलाव से भी इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *