नारी शक्ति सम्मान पर चेतना महिला संघ द्वारा महिला दिवस पर सम्मान समारोह

संघ द्वारा महिलाओं के हित में सतत कार्य करते रहने का लिया संकल्प

मुंगेली । सक्रिय संस्था ‘चेतना वरिष्ठ महिला संघ’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस विशेष अवसर पर नगर की 95 वर्षीय श्रीमती वंदना गोवर्धन जी का सम्मान किया जाना महत्वपूर्ण आकर्षण रहा।

बता दें श्रीमती वंदना गोवर्धन जी उस परिवार की सदस्य है जिनके द्वारा मुंगेली के विकास के लिए शैक्षणिक,नगर विकास के अलावा सामाजिक कार्यों के लिए विशेष योगदान इस परिवार का रहा है। महिला दिवस पर उस परिवार की वरिष्ठ महिला का सम्मान कर पूरा शहर गौरवान्वित हुआ। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं महिलाओं का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनिता गुप्ता ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया । नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व व्यवसायी श्रीकांत गोवर्धन की माताजी श्रीमती वंदना गोवर्धन का सम्मान अध्यक्ष उमा शर्मा ने किया,सचिव मंजू सोलंकी ने शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया । नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का सम्मान कोषाध्यक्ष,पूर्व पार्षद प्रमिला चौरसिया ने किया । इस अवसर पर सरदार पटेल वार्ड की पार्षद श्रीमती संगीता साहू का सम्मान किया गया । साथ ही संघ की सरंक्षक श्रीमती उर्मिला सोनी और सरिता वाजपेयी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी सोनी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *