खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने, क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर…..

रायपुर – सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की जनता के समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मंत्री अमरजीत भगत ने नई पहल शुरू करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005727937 जारी किया है। जिस पर लोग अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हेल्प नंबर जारी करने का निर्णय लिया है। जिससे दफ्तरों में भीड़ कम होगी तथा लोगों को इधर-उधर भटकने से छुटकारा मिलेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि उचित माध्यम से हेल्प लाइन पर दर्ज होने वाली समस्याओं का कम से कम समय में समाधान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *