हटे गांधी परिवार, कांग्रेस दूसरे नेता को दें अवसर….

ग्रुप 23 नेताओं में कपिल सिब्बल पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने खुलकर सोनिया गांधी को हटने के लिए कहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की पराजय और भारी पतन से कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता चिंतित है। उनका दर्द छलकने लगा है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, मैं कांग्रेस के इस तरह से पतन होता हुआ नहीं देख सकते क्योंकि हम असली कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अंदर की कांग्रेस है लेकिन मैं सबकी कांग्रेस चाहता हूं न किस घर की कांग्रेस. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से लेकर पार्टी के भीतर मचे घमासान पर खुलकर अपनी बात रखी। कपिल सिब्बल ने कहा कि अब गांधी परिवार को कांग्रेस नेतृत्व का भार छोड़ देना चाहिए और किसी दूसरे नेता को इसका दायित्व दे देना चाहिए।

कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कोयल की धरती (यानी उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक है. वास्तविकता से उनका वास्ता नहीं होना) में जी रही हैं। 8 सालों से पार्टी के लगातार पतन के बावजूद भी वह नहीं चेत रहे हैं तो यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य की बात है।

बता दें 2020 में कांग्रेस में सुधार की मांग के साथ ग्रुप 23 नेताओं की एक टोली बनी थी। अब इस ग्रुप के नेता खुलकर नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल कपिल सिब्बल का दर्द छलक गया है. हालांकि उनका कोई सुनने वाला नहीं है।

कांग्रेस चाहता हूं न किस घर की कांग्रेस

कपिल सिब्बल कहते हैं, कुछ लोग कांग्रेस के अंदर के आदमी हैं, कुछ लोग कांग्रेस के बाहर के आदमी हैं। लेकिन असली कांग्रेस और सबकी कांग्रेस के लिए कांग्रेस के बाहर के आदमी को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जिस तरह पतन हो रहा है, वह मुझसे देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अंतिम सांस तक सबकी कांग्रेस के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

सिब्बल ने कहा, सबकी कांग्रेस का मतलब सिर्फ  साथ ही नहीं होना है, बल्कि भारत में उन सभी लोगों को एक साथ लाना है जो भाजपा को नहीं चाहते हैं। हमें ऐसा दृष्टिकोण अपनाना होगा जिसमें परिवर्तन की सभी ताकतें, जो इस देश में सभी संस्थानों के इस निरंकुश कब्जे के खिलाफ हैं, को एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी हुईं, शरद पवार हुए, ये सब कांग्रेसी थे लेकिन सभी दूर चले गए हैं। हमें इन सबको साथ लाना है।

177 सांसद, MLA ने कांग्रेस छोड़ा है

कपिल सिब्बल ने कहा, वर्तमान चुनाव परिणाम से मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। 2014 से हम लगातार हार रहे हैं। हम एक के बाद एक राज्य हार रहे हैं। जहां हम सफल हुए, वहां भी हम खुद को एक नहीं रख पाए। कांग्रेस के आदमियों का पलायन आज भी बदस्तूर जारी है. दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस से ऐसे लोगों का पलायन हुआ है जिन्हें नेतृत्व का भरोसा था। कपिल सिब्बल ने कहा, 2014 से अब तक लगभग 177 सांसद और विधायक और 222 उम्मीदवार कांग्रेस छोड़ चुके हैं। किसी भी अन्य पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर नहीं गए हैं।

लाखों लोग जो भाजपा की विचारधारा के विरोधी हैं

कपिल सिब्बल ने कहा, इस देश में ऐसे लाखों लोग हैं जो किसी भी राजनीतिक दल में नहीं हैं, लेकिन जिनकी विचार प्रक्रिया समावेशी, एकजुटता, शांति, सद्भाव, भविष्य में परिवर्तन के लिए कांग्रेस की विचार प्रक्रिया से मेल खाती है. ऐसे लाखों लोग हैं जिनका मकसद आम लोगों की भलाई, गरीबी को दूर करना, निरक्षरता को दूर करना है। ऐसे लोग अपनी विचार प्रक्रियाओं के माध्यम से कांग्रेसी हैं. इसे ही मैं सबकी कांग्रेस कहता हूं. कुछ लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं. ये कोई भी हो सकते हैं –ए, बी सी, कोई भी. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इन एबीसी को लगता है कि घर की कांग्रेस के बिना सबकी कांग्रेस नहीं चल सकती। हमारे लिए यही चुनौती है। मैं किसी एबीसी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन हमें इस चुनौती को स्वीकार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *