धरना, प्रदर्शन, रैली को लेकर सरकार हुई सख्त, बिना अनुमति लिए करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर: प्रदेश की सरकार धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त हो गई है। सरकार का मानना है की बिना अनुमति लिए ऐसे आयोजन करने से आम आदमी को समस्या होती है ब्यापरिक गतिविधियां भी प्रभावित होती है। इसलिए बिना पूर्व अनुमति के ऐसे आयोजन पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

दरअसल राज्य सरकार के संज्ञान में पिछले दिनों आया था कि कई संगठन धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजन बिना अनुमति लिए कर रहे हैं या फिर आयोजन की अनुमति किसी दूसरे स्वरूप के लिए ली जाती थी और बाद में उस आयोजन का स्वरूप बदल दिया जाता था। पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसा आयोजन हुआ है, जब हजारों की भीड़ राजधानी में जुट गयी, जिसने उग्रता के साथ प्रदर्शन किया और ला एंड आर्डर की स्थिति को बिगाड़ दिया।

लिहाजा अब आये दिन होने वाले बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, रैली, धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक आयोजन पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाने की तैयारी में सरकार जुट गयी है। यही कारण है कि प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर सरकार ने नियम को सख्त कर दिया है।

ACS होम सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर सार्वजनिक कार्यक्रम धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आदि आयोजन जिसमे भीड़ आती हो बिना पूर्व अनुमति लिए नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और एसपी से कहा गया है कि इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *