वैक्सीन लगवाने बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

बिलासपुर: डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल वेद परसदा मस्तूरी परिसर में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी जिनकी उम्र 15 वर्ष से 18 वर्ष थी उन्होंने इस कार्यक्रम में वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना वायरस को दूर करने में अपनी सहभागिता निभाई ।

आज के इस कार्यक्रम में 60% विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ वैक्सीनेशन का कार्य दो दिन चलेगा ।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग मस्तूरी से आये कर्मचारी ,श्री जीवन लाल रॉय(R.H.O) श्री मनोज भारती(R.H.O) और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।


इस कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्या महोदया श्वेता श्रीवास्तव जी ने आये हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों, शाला के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *