अघरिया बांध में मिले अधजली लाश की 48 घन्टे में गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

मुंगेली/लोरमी: दो दिन पूर्व लोरमी के कुछ दूर स्थित बुधवारा के पास अघरिया बांध में एक युवक की अधजली लाश मिला था युवक की शिनाख्त नही हो पाया था पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी थी 48 घण्टे में पुलिस के द्वारा युवक की पहचान के साथ 2 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही हत्या का मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लोरमी में अज्ञात मृतक का शव ग्राम बुधवारा के पास अघरिया बांध के बगल में बरगद पेड के पास मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुँचकर अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीबन 20 – 25 साल का मर्ग क्रमांक 22/2022 धारा 174 जाफौ एवं अपराध क्रमांक 311/2022 धारा 302, 201 भादवि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोरमी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस सायबर टीम मुंगेली के व्दारा अज्ञात मृतक की पहचान एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश तत्काल दिनांक 14 मई के 11बजे से प्रारंभ घटना स्थल पर डाग स्कवाड , फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट , एफसीएल टीम के साथ प्रारंभ कर लगातार विवेचना कर सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया समाचार चैनल के माध्यम का उपयोग कर आसपास के लोगों से संम्पर्क कर अज्ञात मृतक के दोस्त परिजनों का पता उठाकर शिनाख्तगी कराये जाने पर मृतक की पहचान दीपक चंद धुलिया पिता सुखीराम धुलिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम करगी खुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर के रूप में मृतक के भाई आकाश चंद धुलिया, प्रकाश चंद धुलिया पिता सुखीचंद धुलिया निवासी करगीखुर्द कोटा बिलासपुर व्दारा दिनांक 15 मई को किये जाने पर संपूर्ण कार्यवाही की जाकर अज्ञात आरोपी का पता तलाश तत्काल की गयी ।

प्रकरण के आरोपी भानूप्रताप उर्फ रिंकू कुलमित्र पिता हरेन्द्र कुलमित्र उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिंघनपुरी पुलिस चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर अपने मौसेरे भाई आरोपी, हीरा लाल कश्यप पिता बलदाऊ कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम बुधवारा थाना लोरमी जिला मुंगेली के साथ मिलकर मृतक दीपक चंद धुलिया की हत्या करने की योजना बनाकर अपनी योजना के मुताबिक मृतक का विवाह आरोपी भानूप्रताप उर्फ रिंकू कुलमित्र के प्रेमिका साथ तय होने की जानकारी होने से मृतक की हत्या करने की तैयारी शव की पहचान छिपाने के लिए जलाने हेतु 2 लीटर पेट्रोल, माचिस, शराब खरीद कर अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एक्स 1564 में बुधवारा से दोनों आरोपी मृतक दीपक चंद धुलिया को ग्राम चारभाठा थाना पांडातराई जिला कबीरधाम से दिनांक 13 मई के 11बजे रात्रि करीबन अपने साथ पैसा उधारी में देने के लिए पार्टी मनाने को बताकर मोटर सायकल में बैठाकर रास्ते में शराब पिलाते हुये खाने का सामान ढाबा से खरीदते हुए तीनों घटनास्थल पहुंचे दीपक चंद धुलिया को अत्यधिक शराब पिलाकर पीछे से रिंकू कुलमित्र के व्दारा वहीं पडे पत्थर मारा गया जिसके कारण मृतक के सिर में चोट लगने से मौत हो गयी। हत्या करने के बाद आरोपी के द्वारा शव का एक एक दोनों हांथ पकडकर घसीटकर कुछ दूरी में ले जाकर पहचान मिटाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचलने के साथ अपने पास रखे पेट्रोल को शरीर में डालकर शव को जला दिये मृतक दीपक चंद धुलिया के मोबाइल फोन को लेकर चले गये मोबाइल फोन से मैसेज कर स्टेटस डालकर मोबाइल फोन तोड़ कर फेक दिये आरोपियों के व्दारा अपराध कबूल कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हत्या किये पत्थर घटना के समय पहने कपड़े टूटा मोबाइल का टुकडा पेट्रोल की बाटल माचिस सब विभिन्न स्थानों से बरामद कराकर जप्त कराया गया एक तरफा प्रेम प्रसंग के कारण आरोपी हत्या किये हैं ।

आरोपियों को तत्काल दिनांक 16 मई को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया जिन्हें17 मई को न्यायालय पेश किया गया जहां दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *