स्वास्थ्य मंत्री हुए ओमिक्रान संक्रमित- देखिए क्या कहा स्वास्थ्य मंत्री ने-वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कोरोना संक्रमण के नए ओमिक्रान वैरियंट की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर के चार लोगों में ओमिक्रान वैरियंट की पुष्टि हुई है। 15 दिन पहले भेजे गए सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट आज आई है। बताया जा रहा है कि यूनाइटेड अरब अमीरात से लौटे दो लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों में भी ओमिक्रान वैरियंट पाया गया है। रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी की रिपोर्ट में भी ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के सिर्फ बिलासपुर में एक व्यक्ति के सेंपल में ओमिक्रान की पुष्टि हुई थी। अब रायपुर में सीधे चार लोगों ओमिक्रान वेरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा जिन लोगों में नया वेरिएंट पाया गया है एनमें से दो बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले है। मीडिया से बात करते हुए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नए वेरिएंट से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यहां उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि पांच ओमिक्रान संक्रमितों में एक मैं भी हूं। दो दिन पहले ही मैं निगेटिव हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *