विशेष आकर्षण-
• रैनबसेरा का शुभारंभ।
• प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेंगे पूर्णता प्रमाण पत्र।
• वार्ड 13 के सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन।
• प्लेसमेंट के 14 कर्मचारियों को 1 मई से काम करने की स्वीकृति।
मुंगेली। नगर के प्रथम व्यक्ति नगर पालिका अध्यक्ष गुरु हेमेंद्र गोश्वामी का जन्मदिन नगर के शुभचिंतकों द्वारा बड़े हर्षोउल्लास के मनाने की तैयारी चल रही है।
नगर पालिका के यशस्वी अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी का जन्म दिवस को आगामी 30 अप्रैल को शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगो,गणमान्य नागरिक सहित पूरे शहर वासी भव्यता के साथ मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। आगामी 30 अप्रैल को मुंगेली नगर पालिका के सभी वार्डो सहित सभी समाज के लोगो द्वारा अलग अलग जगह पर जन्मदिवस मनाने के साथ हेमेन्द्र के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करेंगे। इसके लिए मुंगेली के लोगों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।
इस संबंध में नगरवासियों का कहना है शहर के लोग इस बात को कभी भूल नही सकते कि लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र ने समय समय विभिन्न अवसरों पर हर सम्भव सहयोग दिया। लेकिन अब हम लोगों द्वारा हेमेंद्र के जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में मुंगेली वासी भी जोरशोर मिठाइयों, आतिशबाजी के साथ उनको शुभ कामना देंगे साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना भी करेंगे।
मुंगेली नगर पालिका के पार्षद राहुल कुर्रे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष गुरु हेमेंद्र गोस्वामी का जन्मदिन अलग अलग कल्याण कारी योजनाओं के शुभारंभ के साथ गरीब लोग, असहायों की मदद के साथ हम सबको मनाना है। उन्होंने आगे बताया नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने अल्प समय के कार्यकाल में एक वार्ड विशेष ही नही अपितु पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अध्यक्ष चुनाव के लिएअपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का अद्भुत परिचय दिया है। वैश्विक महामारी कोरोना से जब पुरी दुनिया त्रस्त थी तब हेमेंद्र गोस्वामी द्वारा जनता के हित किए सहयोग से पूरे क्षेत्र की जनता कायल है। संकट की घडी में सतत सभी की चिंता करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी आपात स्थिति में भी किसी न किसी माध्यम से लोगो से जुड़े रहे। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में मान बढ़ाने वाले हेमेंद्र गोस्वामी के जन्मदिवस को यादगार बनाना हम सबका कर्तव्य एवं दायित्व है।
तय कार्यक्रम अनुसार 30 अप्रेल को गुरु हेमेंद्र गोश्वामी सुबह व्हाइट हाउस (निज निवास) से रवाना होकर 10.00 बजे अपने कबीर पंथ कबीर कुटी में मनाएंगे,11.00 सिंधीसमाज धर्मशाला में रक्त दान कार्यक्रम रखा गया है उसके बाद 11.30 में जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण का कार्यक्रम समर्थकों द्वारा आयोजन में शामिल होकर दोपहर 1.00 बजे वृद्धाआश्रम में फल वितरण करेंगे।शाम 4.00 बजे जिला कांग्रेस भवन में 4.30 बजे नगर पालिका में 4.45 प्रेस क्लब में सभी पत्रकार साथियों से मुखातिब होंगे। 5.00 बजे अपने वार्ड वाशियो के साथ अम्बेडकर वार्ड दुर्गा चौक में आयुष शुक्ला और जित्तू श्रीवास्तव एवं समस्त कार्यकर्ताओ के साथ केक काटेंगे। 5.30 मंडी गेट में नगर पालिका ठेकेदारो द्वारा,5.45 नया बस स्टैंड नेहरू चौक में संजय यादव एवं सूरज यादव द्वारा,शाम 6.00बजे सिंधी कालोनी चौक में सुनील लखवानी एवं उत्तम बजाज द्वारा, 6.15 बजे राहुल रूपवानी के दुकान पास राहुल रूपवानी द्वारा,6.30 नंदी चौक में सूरज मंगलानी टीपू खान एवं समस्त शंकर वार्ड वासियो द्वारा,6.45 गोल बाजार में आरिफ खोखर एवं रिंकू खान द्वारा,7.00 बजे बड़ा बाजार में रोहित शुक्ला एवं दीपक गुप्ता द्वारा,7.15 स्वर्ण समाज से आकाश चंदेल और मोंटी सोनी द्वारा,7.30 शिटू कैरम क्लब के पास मुंगेलियन्स ग्रुप के वैभव ताम्रकार एवं शिवम जैसवाल एवं शिटू जायससवाल द्वारा, 7.45 शहर कांग्रेस कार्यलय में स्वतंत्र मिश्रा द्वारा, 8.00 एंड्यूज़ वार्ड में पूर्व पार्षद सोम वर्मा द्वारा,8.15 दाउपरा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदईया राजू खान द्वारा,8.30 रेस्ट हाउस मोड़ इमरान खोखर करन ठाकुर द्वारा,8.45 पुराना बस में अभिलाष सिंह एवं प्रिंशु दुबे द्वारा,9.00 दीपक छाबड़ा जी के घर पास दीपक छाबड़ा द्वारा,9.15 बलानी चौक में द ग्रेट चेम्बर एवं आगर साहित्य द्वारा,9.30 पड़ाव चौक में समस्त पार्षदों द्वारा,9.55 पुनीत में चेम्बर आफ कामर्स द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम मे केक काटकर लोगो से भेंट करेंगे।