संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर – बुधवार को अपने भ्रमण दौरे के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने परिवार सहित रतनपुर स्थित माँ महामाया के दरबार पहुँचे जहाँ उन्होंने माँ महामाया के दर्शन लाभ लेते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की इस दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सुनील सिंथोलिया बबलू चंदेल ने उनका स्वागत किया और मंदिर दर्शन कराया, जिसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

जहाँ मंदिर प्रबंधन की ओर से गृहमंत्री को माँ महामाया की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। मंदिर दर्शन कर गृहमंत्री अपने कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात कर नगर के बारे में जानकारी लिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्य ,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद जायसवाल,जितेंद्र दुबे, इलियास कुरैशी,अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।चर्चा के कुछ पल पश्चात काफिला कोरबा के लिए प्रस्थान कर लिया गया।