मैं जिला अध्यक्ष हूं तुम मेरे गुलाम हो… घनश्याम वर्मा की कार्यकर्ता से गालीगलौच का ऑडियो हो रहा वायरल

जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर आपसी विवाद एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बातचीत होने का दावा किया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, उक्त ऑडियो में कार्यकर्ता पवित साहू और जिला अध्यक्ष के बीच बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा के उपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।


बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू का नाम भी सामने आया है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। मामले को लेकर साहू समाज के कुछ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने इसे सामाजिक सम्मान से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला माना जा रहा है।


फिलहाल, इस संबंध में जिला अध्यक्ष या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति द्वारा मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

(नोट: वायरल ऑडियो क्लिप की हमारे पास सुरक्षित रूप से है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *