3 साल में कांग्रेस की सरकार ने, बिलासपुर के विकास के लिए,एक रुपया तक नहीं दिया-अमर

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी सिद्दत के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगा हुआ है मैं उन्हें बधाई देता हूॅ। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के मुस्कान भवन सरकंडा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित बूथ इकाई से लेकर वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव एवं जानकारी दी। इस दौरान बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने तीन वर्ष से ज्यादा समय हो गया है।

लेकिन आज तक कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर के विकास के लिए एक रूपये तक नही दिया जो भी विकास कार्य चल रहे है व जिनका लोकार्पण हुआ है वह भाजपा शासनकाल के दौरान मैं मंत्री होते हुए मैने अरबो रूपये की राशि बिलासपुर के विकास कार्यो के लिए स्वीकृत कराये थे, वही काम चल रहे है। श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक नगरीय निकायों में सत्ता में बैठे कांग्रेसी सिर्फ बयानबाजी देकर समाचार पत्रों में बने रहना चाहते है। छपास रोग से पीड़ित कांग्रेसियों को बताना चाहता हूॅ कि बयानबाजी एवं भाषणों से विकास नही होते।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। जनता इंतिजार में है कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने तैयार बैठी है।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रमेश लालवानी, विजय ताम्रकार, श्याम साहू, सतीश गुप्ता, प्रवीण तिवारी, डीके साहू, राजेश दुसेजा, पुष्पा तिवारी, दत्ता त्रिपुरवार, राजेश्वर दुबे, रमेश शुक्ला, गागी दुआ, महर्षि बाजपेयी, कंचन दुसेजा, अशोक दुबे, संजय जैन, चित्रेश परिहार, जयपाल ध्रुव, बबला श्रीवास, अभिनव पाठक, गंगा साहू, चन्द्रभूषण शुक्ला, किशोर ठाकुर, संतोष ठाकुर, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, वैभव जायसवाल, विवेक ताम्रकार, विश्वजीत ताम्रकार, दीपक यादव, प्रकाश साहू, अभिषेक तिवारी, संस्कार सोनी, सागर यादव, शौर्य सराफ, तुषार साव, रवि सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास, गगन मिश्रा, अनुभव शुक्ला, अशोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *