ब्रेकिंग्र: झारखंड के इस क्षेत्र में नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात कई गाड़ियों को किया आग के हवाले

झारखंड : गुमला इलाके में एक बार फिर नक्सिलों ने जमकर बवाल काटा है। आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।कहा जा रहा है कि इस उपद्रव को 15 लाख के इनामी रविंद्र गया गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है।

नक्लियों का उपद्रव

खबर मिली है कि कम से कम 50 नक्सलियों ने मिलकर ये बवाल काटा है। कुछ लोगों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गुमला झारखंड का एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां पर पहले भी कई मौकों पर नक्सलियों ने हमला किया है।इस क्षेत्र में पुलिस के लिए भी हमेशा बड़ी चुनौती रहती है नक्सल प्रभावित क्षेत्र की वजह से यहां पर कई बार पुलिस का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

इस बार भी जिस जगह पर नक्सलियों ने गाड़ियों को आग के हवाले किया है, वो कुजार पुलिस पिकेट से सिर्फ डेढ़ किमी दूर है।लेकिन फिर भी मौके पर पहुंचना पुलिस के लिए काफी कठिन रहा। इस समय झारखंड में लगातार बढ़ते इन नक्सली हमलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

बीजेपी नेता पर भी हो चुका हमला

हाल ही में मनोहरपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के सीनियर नेता गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। पूर्व विधायक तो सुरक्षित रहे लेकिन नक्सलियों ने उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों की गला काटकर हत्या कर दी थी। सभी नक्सली वहां से हथियार लूटकर भाग निकले थे।बताया गया कि पूर्व विधायक पर कुछ 10 से 15 नक्सलियों ने ये हमला किया था अब इस बार बड़ी संख्या में पहले नक्सली इकट्ठा हुए और फिर गाड़ियों को आग के हवाने कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *