स्वाधीनता दिवस : पूर्व पदाधिकारी करेंगे ध्वजारोहण

– 15 अगस्त समारोह को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश

– मुंगेली जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने निर्णय का किया स्वागत

रायपुर/मुंगेली। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी विद्यालयों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश के अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हालांकि, 06 मई 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी “Guideline for SMCs-2026” के अनुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में SMC के गठन की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है।

वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देशित किया है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में पूर्व पदाधिकारी, अर्थात पूर्व SMDC के अध्यक्ष/पदाधिकारी, नियमानुसार ध्वजारोहण का कार्य संपन्न करेंगे। इसके साथ ही प्रभातफेरी, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी यह निर्देश प्रदेश के सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *