भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा आज

दक्षिण अफ्रीका:आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की दूसरे वनडे में भिड़ंत होकी। दोनों टीमें पर्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में टकराएंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होगा। केएल राहुल की अगुवाई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम को पहले मुकाबले में 31 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए शुक्रवार को हर हाल में जीत की जरूरत है। वहीं, तेम्ब बावुमा के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी जीत की लय को बरकराने रखने का प्रयास करेगी और सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की फिराक में होगी।

कैसी होगी दूसरे वनडे की पिच

बोलैंड पार्क की पिच धीमी और सपाट है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, दूसरी पारी की तुलना में पहली पारी में बल्लेबाजों को ज्यादा मिलने की उम्मीद है। सीरीज का पहला वनडे भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 296 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन ही जुटा पाई थी। इस पिच पर बल्लेबाजी जितना धैर्य रखेंगे, उतनी ही बड़ी पारी खेल पाएंगे। यहां स्पिनर्स को भी अच्छी सहायता मिलेगी। ऐसे में उनकी भूमिका एक बार फिर अहम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *