JCCJ को बड़ा झटका, इकबाल अहमद रिज़वी को दिग्विजय सिंह ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में कराया प्रवेश

रायपुर। JCCJ के प्रवक्ता इकबाल अहमद रिज़वी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया। एयरपोर्ट पर कई कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान JCCJ प्रवक्ता इकबाल अहमद रिज़वी ने कहा कि मातृ संस्था में लौटा हूंं।

बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं में शामिल होने खैरागढ़ रवाना हुए हैं। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, रामगोपाल अग्रवाल और प्रदीप चौबे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *