मुंगेली। शहर के पत्रकारिता जगत में प्रेस क्लब भवन मुंगेली में आत्मीयता का माहौल देखने को मिला जहां वरिष्ठ पत्रकार मनीष शर्मा एवं युवा कलमकार अक्षय लहरे का जन्मदिन मुंगेली प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने दोनों संपादकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब का वातावरण सौहाद्र और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित साथियों ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। सभी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में दोनों संपादकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इस दिशा में दोनों लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थापक वरिष्ठ सदस्य मनोज अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र जायसवाल, सुशील शुक्ला, जय ताम्रकार, प्रमोद पाठक, योगेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, भूपेंद्र सिंह, स्वतंत्र तिवारी, असीम अग्रवाल, योगेश साहू, अलीम मिर्जा एवं नईम खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। सत्य को सामने लाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

जन्मदिन समारोह के अंत में दोनों संपादकों ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उन्हें सदैव निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
