Breaking-पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक नए मरीज, आधे से ज्यादा केस केरल के

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से साढ़े छह हजार मामले केरल से दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 285 लोगों की इस वायरस के कारण जान चली गई है। देश में फिलहाल 1,35,918 सक्रिय मामले हैं, जो 522 दिनों यानी 17 महीनों में सबसे कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट कि मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11 हजार 271 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 285 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसमें से केरल में 6,468 मामले दर्ज किए गए हैं और 23 मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *