Breaking-10 लाख फिरौती के लिए नाबालिग के अपहरण का महज 2 घण्टे में ही खुलासा, तखतपुर थाना क्षेत्र की है घटना

एक अपचारी सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

आईजी रतन लाल डांगी के द्वारा पुरस्कृत करने की गई घोषणा।

नाबालिक के अपहरण के एवज में मांगी गई थी ₹10 लाख फिरौती की रकम

तखतपुर/बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े बहला-फुसलाकर साथियों,युवकों ने नाबालिक बालक का अपहरण कर लिया था फ़िरौती के लिए पुलिस को गुमराह करने हेतु अलग अलग ठिकानों का उपयोग कर पुलिस को उलझा अपहरण की साजिश में सफल होने की कोशिश करते रहे। मगर पुलिस ने तत्परता से दो घंटो के भीतर ही आरोपियों के करीब पहुंच अपहृत बालक को सकुशल निकालने में सफल होते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिक बालक को अपहरण कर सैदा गाँव के निर्माणाधीन सुनसान मकान में बंधक बनाकर फ़िरौती की मांग कर रहे थे।

बता दें नवमी कक्षा के ट्यूशन के लिए निकले नाबालिक बालक को दुपहिया वाहन में ले जाकर सकरी के आउटर क्षेत्र में अपहरण कर फिरौती की रकम मांगने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी सूचना प्रार्थी शशि कांत पांडे पिता दामोदर पांडे निवासी तखतपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिग पुत्र हिमालया पांडे उम्र 15 साल का है जो पाठक पारा प्राइवेट कोचिंग क्लास में कक्षा 9वी का कोचिंग करता है जो प्रतिदिन की भांति 26 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे ट्यूशन के लिए रवाना हुआ था बालक हिमालया पांडे ट्यूशन से प्रतिदिन 11:30 बजे वापस घर लौट आ जाता था जो शाम करीबन 4:00 बजे तक घर वापस नहीं आया इसी दौरान प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जो प्रार्थी से बोला कि उसका नाबालिग पुत्र उसके कब्जे में है जिसके एवज में अगर वह ₹10 लाख रुपये नहीं देगा तो उक्त व्यक्ति ने प्रार्थी के पुत्र को जान से मार देने की धमकी दिया की प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 364 क आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तखतपुर शहर में अपहरण की सूचना मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ने तत्काल अपने मातहत अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा को दिशा निर्देश देकर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी एवं अपहरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित करने का आदेश दिया। जिस पर कोटा DSP आशीष अरोरा के नेतृत्व में साइबर सेल एवं तखतपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से चंद घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा स्वयं तखतपुर पहुच कर कैम्प कर सभी टीमों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । इस बीच फिरौती के लिए अलग-अलग स्थानों पर आई कॉल के संबंध में साइबर सेल की तकनीकी और फील्ड के टीम के द्वारा लगाता जानकारी एकत्र की गई आरपीए द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग जगह पर इस्तेमाल करते रहे इस बीच साइबर सेल एवं संयुक्त टीम को दो आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली जिस के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटाई गई और संयुक्त टीम के द्वारा सेमर सेल गांव पहुंचकर दबिश देकर दो आरोपियों मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया जिन्होंने अपहृत बालक को सैदा ग्राम के जंगल में एक निर्माणाधीन मकान में रखना बताया एवं अपने अन्य साथियों को भी वहां पर होना बताया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया एवं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में फिरौती की रकम के लिए उपयोग किया गया सिम एवं मोबाइल मोटरसाइकिल एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों के पकड़ लेने के बाद फ़िरौती के लिए उपयोग किया गया सिम,मोबाईल,वाहन भी जप्त कर लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में महज 2 घण्टो में ही सभी आरोपी 40 किमी की अलग अलग दूरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राममंगल यादव पिता दुर्गा यादव उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम सेमरसल थाना जरहागाँव मुंगेली,सुरेंद्र रजक उर्फ माली पिता स्वर्गीय नर्मदा रजक उम्र 23 वर्ष कुदुदंड बिलासपुर,घनश्याम यादव पिता बिसाहू राम यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वेयरहाउस रोड़ बिलासपुर,जगदीश पटेल पिता अमृत लाल पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम सेमरसल जरहागाँव मुंगेली,कान्हा पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी सरकंडा बिलासपुर,सोमराज पटेल पिता माधुरी लाल पटेल उम्र 21 वर्ष सेमरसल जरहागाँव मुंगेली व एक अन्य अपचारी बालक शामिल हैं।

इस विशेष टीम में गठित टीम में निरीक्षक कलीम खान ,निरीक्षक मोहन भारद्वाज ,उपनिरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा आरक्षक तरुण केशरवानी आरक्षक मुकेश वर्मा तदबीर पोर्ते सोनु पाल दीपक यादव जय साहू अभिजीत सनत,सुनील सूर्यवंशी ,किशन राय,दीपक उपाध्यायसुनील पटेल एवम तखतपुर के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से गठित की गई।

गठित टीम को अलग-अलग भागों में विभाजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एक टीम के द्वारा अपहृत बालक के घर से निकलने से लेकर ट्यूशन जाने वाले रास्तों के मध्य पाए जाने वाले 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की गई जबकि दूसरे टीम के द्वारा अपहृत बालक के नजदीकी रिश्तेदार एवम दोस्तों के संबंध में जानकारी जुटाई गई । तखतपुर पुलिस की टीम के निरीक्षक मोहन भारद्वाज के द्वारा लगातार फिरौती के लिए आ रहे कॉल के संबंध में अपहृत बालक के परिवार को साहस देते हुए उनके साथ पूरे समय रहकर उनसे प्राप्त जानकारी को अन्य टीमों को भेजते रहें साइबर सेल की टीम के द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर तकनीकी जानकारी और दूसरी टीम को प्राप्त तकनीकी जानकारी को फील्ड में जाकर उसकी तस्दीक की में लगाया गया था सभी टीम के द्वारा आपस में समन्वय बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के नेतृत्व में लगातार उनसे प्राप्त दिशा निर्देश पर कार्य कर रही थी। बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन कृष को 2घण्टो में ही 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सक्रियता एवम ततपरता से सफलता मिली । मामले में थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 483/2021 धारा 364 क भा द वि पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *