छत्तीसगढ़: कुसमुंडा गोलीकांड का मास्टरमाइंड डीजल चोर साजिद गोवा में गिरफ्तार, कर रहा था अय्याशी, पुलिस ने जुलूस निकाला

कोरबा। कुसमुंडा गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता और कुख्यात डीजल चोर साजिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आम लोगों को बेखौफ करने तथा अपराधियों में पुलिस और कानून के प्रति खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने आरोपी डीजल चोर साजिद खान की गिरफ्तारी के बाद उसका जुलूस निकाला।

बता दें कि बीते दिनों डीजल चोर साजिद खान ने अपने ही साथी सुमित चौधरी पर गोली चलाई थी ताकि इस मामले में अशरफ मेमन को फंसा सके। लेकिन, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में वह नाकाम रहा।

घटना के बाद डीजल चोर साजिद खान गोवा फरार हो गया था। वहां वह छिपकर अय्याशी कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई थी। पुलिस ने गोवा पहुंचकर साजिद खान को दबोच लिया। वहां से उसे पकड़कर कोरबा लाया गया। यहां ट्रांसपोर्ट नगर चौक से कोरबा शहर में जुलूस निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *