छत्तीसगढ़: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरिया । पुलिस लगातार गांजा तस्कर के खिलाफ सफाई अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में खड़गांव थाने की पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 9 किलो गांजा बरामद किया हैं। जिसकी कीमत तकरीबन 60 हजार रुपए बताई जा रही हैं। बीते दिनो पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अवैध रुप से अपने बाड़ी में गांजे का पौधा लगाया हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने हमला बोला और आरोपी बेचू सिंह के कब्जे से 11 नग गांजा का पौधा बरामद किया । जिसका भार 9 किलो 200 ग्राम था।
 
आरोपी ग्राम सकड़ा के पटेल पारा का रहने वाला हैं । जिसकी आयु 45 वर्ष बताई जा रही हैं। बेचू सिंह के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 395/21 धारा 20 (A) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही हैं। मामले के संबंध में गहरी पूछताछ के लिए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आर.एस.मरावी, महिला प्रधान आरक्षक रुक्मणी बंजारे, आरक्षक संदीप साय, रवि शर्मा, मोहम्मद आजाद का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *