दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने पहली पत्नी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

रायपुर: खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने आज पहली पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पहली पत्नी ने देवव्रत से तालाक के एवज में पूरे 11 करोड़ रुपए लिए थे। विभा सिंह आज दोपहर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।

खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा देवव्रत सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में उनकी कोई दावेदारी नहीं है। जबकि उनके पति की पहली पत्नी पद्मा सिंह तलाक के बाद भी उनकी संपत्ति और यहां चुनाव के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में है।

विभा सिंह ने कहा कि पद्मा सिंह अब दूसरी शादी करके पद्मा पंत बन गई हैं। देवव्रत सिंह से तलाक होने के बाद उन्होंने हिमाचल निवासी नितिन पंत से शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के लिए पद्मा ने देवव्रत सिंह से 11 करोड़ रुपये लिए थे। इन रुपयों को महाराज ने अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद को बेचकर दी थी।

इस वाकये को लेकर वो काफी दुःखी थे। विभा सिंह ने कहा कि जब देवव्रत सिंह और पद्मा सिंह का तलाक हुआ, उस दौरान उनके बच्चे बहुत छोटे थे। इस समय मे इन बच्चों को सबसे ज्यादा उनको माँ की जरूरत थी। लेकिन इसके बाद भी वो बच्चों को छोड़कर नितिन पंत से शादी कर ली।

विभा सिंह ने पूछा कि पद्मा सिंह अब किस हैसियत से देवव्रत सिंह की पहली पत्नी बता रही है। उनका जबकि तलाक हो चुका है और वो दूसरी शादी करके हिमाचल में रह रही हैं। विभा सिंह ने आरोप लगाया कि सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए पद्मा सिंह खैरागढ़ में रहकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *