महामाया कालेज रतनपुर:जनभागीदारी समिति की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

“जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार बैठक लेने पहुंचे रमेश सूर्य का एनएसयूआई ने आतिशबाजी एवं गाजे बाजे से किया स्वागत”

रतनपुर। बिलासपुर जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की विशेष अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या को एक और अहम जिम्मेदारी देते बीते दिनों महामाया कॉलेज रतनपुर के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार 4 नवम्बर को महामाया कॉलेज रतनपुर में जनभागीदारी समिति का प्रथम बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्राचार्य आर एस खेर के साथ साथ कॉलेज के अन्य प्रोफेसरों सहित समिति के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बता दें कि शनिवार को नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश सूर्य की उपस्थिति में जन भागीदारी समिति के हुए पहली बैठक में छात्रों व कॉलेज के हित मे 11 अहम फैसले लिए गए जिसके तहत जनभागीदारी मद से जलप्रदाय (water pump) सोलर पैनल हेतु 3 लाख की अनुमति, कम्प्यूटर ऑपरेटर हेतु 1 पद की अनुमति, रख रखाव एवं कार्यालय के देखरेख हेतु 2 कर्मचारियों की अनुमति, अन्य विभागों में समुचित व्यवस्था हेतु 1 लाख रुपये की अनुमति, दैनिक कर्मचारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की मजदूरी मानदेय में बढ़ोतरी. एक परमानेंट स्वीपर कॉलेज की साफ-सफाई हेतु ,समाजशास्त्र रूम को दुरुस्त करने एवं लाइट,साफ-सफाई देखरेख व्यवस्था हेतु राशि स्वीकृति, M.S.C. की क्लासेस शुरू करने एवं साइंस खरीदी हेतु स्वीकृति जिसमे 40 सीट शामिल किए गए, जिम,केंटीन व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कर शुरू करने हेतु अनुमति ,यूनिवर्सिटी में टॉप करने वाले विद्यालय में अध्ययनरथ विद्यार्थी को 5100 रुपये व कॉलेज में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये राशि जनभागीदारी की ओर से स्वीकृति दी ,गाड़ी पार्किंग हेतु मिटटी पटाई एवं लेवल हेतु स्वीकृति के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद अध्यक्ष रमेश सूर्य ने महामाया कालेज रतनपुर का बारिकी से निरीक्षण करते अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए इस अवसर पर जनभागीदारी के अध्यक्ष रमेश सूर्या प्राचार्य आर.एस.खेर रुद्र गुप्ता,विजय अग्रवाल,सूरज रावत,अन्नपूर्णा चंदेल राखी पटेल,रियाज़ खोखर,डॉ.विमल ध्रुव, संतोष प्रजापति सहित राजा रावत, सुधीर दुबे,राघवेंद्र दुबे,अभिनव तिवारी,जतीन मिश्रा, आकाश यादव सहित कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *